Table of Contents
Dhanbad रेल मंडल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सजग है। बता दें कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के साथ- साथ स्टेशनों की स्वच्छता पर धनबाद मंडल द्वारा लगातार ध्यान दिया जा रहा है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पूरी सावधानी बरती जा रही है। ट्रेनों में सुरक्षित बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की निरंतर निगरानी के साथ-साथ यात्रियों के लिए सहायक सुरक्षात्मक उद्घोषणा की जा रही हैं।
Dhanbad रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकटों के लिए एटीवीएम की सुविधा भी उपलब्ध
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240526-WA0013.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240526-WA0014-535x720.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240526-WA0011-437x720.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240526-WA0012-540x720.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240526-WA0010-540x720.jpg)
Dhanbad रेल मंडल सुरक्षा के साथ साथ यात्रियों की सुविधाओं पर भी ध्यान दे रही है। बता दें कि धनबाद रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकटों के लिए एटीवीएम की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है एवं आवश्यकता के अनुसार यात्रियों की सहायता के लिए एटीवीएम सहायक भी तैनात किए जाते है।
किफायती भोजन में 20 रूपए में इकोनॉमी मील तथा 50 रूपए में स्नैक्स मील की सुविधा
वहीं यात्रियों को किफायती दर पर स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने हेतु 20 रूपए में इकोनॉमी मील (किफायती भोजन) तथा 50 रूपए में स्नैक्स मील (कॉम्बो भोजन) किफायती दामों पर उपलब्ध करायी जा रही हैं। जबकि पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हेतु वाटर वेंडिंग मशीनों के माध्यम से सस्ती दरों पर शुद्ध, शीतल पेयजल की व्यवस्था की गयी है।
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240526-WA0006-960x720.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240526-WA0008-957x720.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240526-WA0009-960x720.jpg)
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/IMG-20240526-WA0007-960x720.jpg)
Dhanbad मंडल के विभिन्न खंडो में चलाया जा रहा है नियमित टिकट जांच अभियान
इसी क्रम में Dhanbad मंडल के विभिन्न खण्डों एवं स्टेशनों पर नियमित तौर पर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है ताकि वे अगली बार टिकट लेकर यात्रा करें एवं स्टेशनों और कोचों में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले बिना टिकट यात्रियों के कारण उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।