HomeधनबादDhanbadधनबाद मंडल द्वारा ऊर्जा बचत की सम्भावनाओं के प्रति किया गया जागरूक

धनबाद मंडल द्वारा ऊर्जा बचत की सम्भावनाओं के प्रति किया गया जागरूक

मिरर मीडिया : धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार को ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि 14 से 20 दिसम्बर तक  ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा हैं, इसी क्रम में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को धनबाद मंडल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।[su_image_carousel source=”media: 52243,52244,52245,52246,52247″ limit=”22″ crop=”none”]

कार्यक्रम में हैवेल्स के प्रतिनिधियों द्वारा ऊर्जा संरक्षण के मुद्दे पर जानकारी दी गई। जबकि
सौर ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग के बारे में जानकारी के साथ-साथ ट्रेन परिचालन में ऊर्जा बचत की सम्भावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा सहित मंडल के अन्य उच्च अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular