HomeधनबादDhanbadDhanbad: सड़क दुर्घटना में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत

Dhanbad: सड़क दुर्घटना में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत

मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Dhanbad में विगत दिनों हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि नशे में धूत स्कार्पियो ड्राइवर ने Dhanbad के मेमको मोड़ के समीप बाइक सवार पिता पुत्री को जोरदार टक्कर मारी थी जिसके बाद गंभीर स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी दुर्गापुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत चीरुडीह की रहने वाली कुमारी सीमरन अपने पिता विश्वनाथ सिंह चौधरी के साथ धनबाद से शॉपिंग कर अपने घर वापस लौट रही थी। इस दौरान मेमको मोड़ के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना में सीमरन लगभग 10 फीट उपर उछल कर सीर के बल सड़क पर गिर पड़ी। वहीं लोगों ने स्कार्पियो चालक दीपक महतो को धर दबोचा था। चालक दीपक नशे में धुत था। हालांकि पुलिस द्वारा चालक को न्यायालय पर से प्रस्तुत किया गया। और न्यायालय से उसे जमानत मिल गई।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिता विश्वनाथ सिंह चौधरी व कुमारी सीमरन को इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने कुमारी सीमरन की स्थिति गंभीर देखते उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular