Table of Contents
Dhanbad सांसद ढुलू महतो द्वारा बोकारो SP को किये गए अभद्र व्यवहार को लेकर पुलिस महकमा काफी नाराज़ दिख रहा है। इस बाबत पुलिस एसोसिएशन ने बैठक कर काफी नाराजगी जताई है। बता दें कि शंकर रवानी हत्याकांड मामले के बाद सांसद ढुलू महतो ने फोन पर बोकारो SP से बात की थी और बहुत खरी खोटी सुना दी थी। वहीं पत्रकारों से बातचीत में अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि बिना किसी साक्ष्य के खाकी वर्दी के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना बिल्कुल गलत है।
धनबाद सहित पूरे झारखंड के पदाधिकारी मर्माहत
ढुलू महतो से पुलिस एसोसिएशन खफा है और अब उनसे माफ़ी मांगने की मांग कर दी है। वहीं पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि वे इस सांसदीय क्षेत्र से चुनकर आए एक जनप्रतिनिधि हैं उन्हें भी अपनी मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए। वहीं हमारे SP एक जिला का प्रतिनिधित्व करते हैं उनके कप्तान है और उनके लिए ऐसी भाषा का प्रयोग किया गया है जिससे इस विभाग के ही नहीं धनबाद सहित पूरे झारखंड के पदाधिकारी मर्माहत है।

सार्वजनिक तौर पर ऐसे शब्दों का प्रयोग उचित नहीं : सांसद खंडन करें
उन्होंने बताया कि इस तरह सार्वजनिक तौर पर ऐसे शब्दों का प्रयोग कर किसी SP को बेइज्जत किया जाता है तो ये कहीं से भी उचित नहीं है। ना कानूनी तौर पर और ना नैतिकता के आधार पर ही उचित है। उन्होंने बताया कि पुलिस एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें SP पर अभद्रता को लेकर खंडन करने की मांग की है बैठक में उनसे अपेक्षा की है कि जैसे वो सम्मानित है वैसे सभी लोक सेवक भी सम्मान के हक़दार हैं।

उन्होंने कहा कि अगर सांसद इनका खंडन नहीं करते हैं शब्दों को वापस नहीं लेते हैं तो एसोसिएशन आगे आंदोलन करने को बाध्य होगा।
अपाची सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें शंकर रवानी की जान चली गई
गौरतलब है कि हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 हटिया मोड़ के समीप घटी है। बताया जा रहा है कि डिजायर सवार तीन एवं अपाची सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें शंकर रवानी की जान चली गई। इधर घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये। वहीं शंकर रवानी की हत्या के विरोध में आक्रोशितों ने बोकारो के नया मोड़ सड़क जाम कर दी है।
पुलिस को घटनास्थल से मिली थी 15 खाली कारतूस
इधर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने मामले को संज्ञान लेते हुए फ़ोन पर ही बोकारो एसपी को सुना दिया इस दौरान उन्होंने जबकि हत्या के मामले में उन्होंने राज्य के डीजीपी और कोयलांचल प्रक्षेत्र के डीआईजी से भी फोन पर बात करते हुए बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने को कह दिया था

आपराधिक घटनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं SP
हत्या के मामले में ढुल्लू महतो ने कहा था कि बोकारो एसपी निश्चित रूप से राजनीतिक प्रभाव में काम कर रहे हैं और आपराधिक घटनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने एसपी के खिलाफ कई तरह के और भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शंकर रवानी की आज हत्या कर दी गई, इस मामले को लेकर मैंने 15 दिन पहले बोकारो एसपी से बात की थी।
कांग्रेस ने ढुलू महतो के बर्ताव पर खड़े किये सवाल : बताया आपराधिक प्रवृति का चरित्र
इधर ढुलू महतो द्वारा पुलिस अधिकारी से किये गए इस बर्ताव पर राजनीती शुरू हो गई है और कांग्रेस ने इसे आड़े हाथों लेते हुए उनके बर्ताव पर सवाल खड़े किए हैं। जबकि एक बार फिर ढुल्लू महतो के चरित्र को आपराधिक प्रवृति
वाला बताया।
15 दिन पहले गोलीबारी मामले में तत्काल कार्रवाई करने की बात पर SP ने नहीं लिया संज्ञान
इससे पहले बोकारो एसपी से शंकर रवानी पर गोलीबारी के मामले में तत्काल कार्रवाई करने और मामले में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने को कहा गया था, लेकिन पुलिस अधीक्षक ने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया, जिसके बाद आज शंकर रवानी की हत्या कर दी गई।
विदित हो कि कुछ महीने पूर्व उसे हटिया मोड़ से नया मोड़ जाने के क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी थी। इस दौरान शंकर रवानी कमर में गोली लगी थी और वह बच गया था। लेकिन अपराधियों ने एक बार फिर से घटना को अंजाम दिया और वे सफल रहें।
बताया जा रहा है अपराधियों ने करीब एक दर्जन से अधिक फायरिंग की।
ये खबर भी पढ़े….
- शादी के 21 साल बाद भी नहीं थी संतान, सुसाइड नोट छोड़ महिला ने की खुदकुशी
- श्रवण कुमार बने जेडीयूविधायक दल के नेता, 3 दिन पहले दी गई थी Y+ सिक्योरिटी
- चाईबासा में बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म, सोते हुए लोगों के घरों में मारते थे सेंध, 3 गिरफ्तार
- ‘बुलेट चलाएं, मीट-मुर्गा बनाएं…’, राहुल गांधी पर तेज प्रताप का तंज, प्रियंका गांधी के ले कह दी बड़ी बात
- वेटिंग लिस्ट की टेंशन खत्म! रेलवे चलाने जा रहा है 4 जोड़ी ‘ऑन डिमांड’ ट्रेनें, टाटा और चक्रधरपुर के यात्रियों की मौज

