Homeधनबादधनबाद के DCLR ,ADM, DTO, DRDA निदेशक सहित कई अधिकारीयों का तबादला,राज्य...

धनबाद के DCLR ,ADM, DTO, DRDA निदेशक सहित कई अधिकारीयों का तबादला,राज्य के कई अधिकारियों को पदोन्नति के साथ पदस्थापना,अधिसूचना जारी

झारखण्ड: लोकसभा चुनाव और कई वर्षों से एक ही स्थान पर जमे राज्य के कई अधिकारियों का तबादला बड़े पैमाने पर किया गया है | इसे लेकर कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है |उप विकास आयुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित राज्य भर के करीब 117 अधिकारियों का तबादला किया गया है|

वहीं धनबाद जिले में भूमि सुधार उप समाहर्ता के पद पर पदस्थापित सतीश चंद्र को उप विकास आयुक्त साहिबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है| जबकि डीआरडीए निदेशक मुमताज अली का भी तबादला करते हुए अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रांची का उपनिदेशक बनाया गया है |साथ ही झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे| वहीं सरायकेला खरसावां में जिला भू- अर्जन पदाधिकारी हेमा प्रसाद का डीआरडीए निदेशक धनबाद में तबादला हुआ है|
अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था धनबाद कमलकांत गुप्ता का तबादला अपर नगर आयुक्त रांची, वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह को जियाडा का सचिव बनाया गया है| प्रखंड विकास पदाधिकारी ग्यारह कुंड विनोद कुमार कर्मकार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाते हुए दुमका तबादला किया गया है|
कार्यपालक दंडाधिकारी लोहरदगा में पदस्थापित नारायण राम को कार्यपालिका दंडाधिकारी धनबाद बनाया गया है, जबकि कार्यपालक दंडाधिकारी धनबाद के पद पर पदस्थापित सुशांत कुमार मुखर्जी को कार्यपालक दंडाधिकारी हजारीबाग बनाकर तबादला किया गया है| साथ ही बोकारो के कार्यपालक दंडाधिकारी प्रवीण रोहित कुजूर को कार्यपालक दंडाधिकारी धनबाद बनाया गया है|
वहीं चतरा के कार्यपालक दंडाधिकारी राम नारायण ख़लको को भूमि सुधार उपसमाहर्ता धनबाद के पद पर पदस्थापना हेतु अगले आदेश तक राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपी गई है, वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी धनबाद के पद पर अभी किसी की पदस्थापना नहीं हुई है|
साथ ही वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापना हो गया है एवं उनकी पदस्थापना कहीं नहीं की गई है उन्हें कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं|

अधिकारियों की तबादले की यहां देखें पूरी लिस्ट

mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular