धनबाद की जानी मानी चिकित्सक डॉ शिवानी झा लड़ेगी मेयर पद का चुनाव
1 min read
मिरर मीडिया : धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए महिला सीट होने के बाद अब महिलाओं की दावेदारी करने वाले खुलकर सामने आने लगे हैं। आपको बता दें कि मेयर पद के लिए धनबाद की जानी मानी चिकित्सक डॉ शिवानी झा ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए गांधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता के जरिए मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने की बात कही।
प्रेस वार्ता के जरिए उन्होंने बताया कि लोगों की आवाज बन कर सामने आना चाहती हूं हर तबके के लोगो की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है क्षेत्र में कई ऐसे लोग हैं जो अलग अलग मुद्दों से ग्रसित है सभी की समस्याओं का समाधान करने के लिए मेयर पद का चुनाव लडने का निर्णय लिया है। चिकित्सका के क्षेत्र में लगातार लोगों की सेवा करती आ रही हूं अब मेयर पद के रूप में लोगों की सेवा करने का मौका चाहिए।