Jharkhand में लोकसभा की 14 सीट : 13 पर कमल फूल और एक फल नरेन्द्र मोदी को देना है- ढुलू महतो ने फूंका चुनावी बिगुल

KK Sagar
5 Min Read

Jharkhand राज्य के Dhanbad लोकसभा से BJP प्रत्याशी ढुलू महतो ने नामांकन के साथ ही  चुनावी बिगुल फूंक दिया है। आज नामांकन करने के बाद उन्होंने भव्य रोड शो निकाला जो मेमको मोड़ से होते हुए गोल्फ ग्राउंड तक गया। जबकि इसके बाद गोल्फ ग्राउंड में एक चुनावी सभा का आयोजन भी किया गया। बता दें कि आज नामांकन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, वर्तमान सांसद PN सिंह, Dhanbad विधायक राज सिन्हा, एवं उमके वकील उपस्थित रहें।

Dhanbad प्रत्याशी ढुलू महतो ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता ने मौका दिया तो प्रधानमंत्री की एक-एक योजनाओं को धनबाद की जमीन पर उतारेंगे।

Dhanbad में चुनावी सभा को किया सम्बोधित

Jharkhnad के Dhanbad लोकसभा सीट से प्रत्याशी ढुलू महतो ने किया चुनावी सभा
Jharkhnad के Dhanbad लोकसभा सीट से प्रत्याशी ढुलू महतो ने किया चुनावी सभा

इधर Dhanbad से भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के नामांकन कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति भी रही। BJP प्रत्याशी ढुलू महतो के नामांकन के बाद आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यूपीए सरकार भ्रष्टाचार व आतंकवाद के लिए जानी जाती थी और 2014 के बाद बनी मोदी सरकार विकास के लिए जानी जाती है। देश का मोदी सरकार ने ऐतिहासिक विकास किया है।

Advertisement

कश्मीर से 370 भी हटाएं और राम मंदिर भी बनाएं

Dhanbad में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को विस्तार से गिनातें हुए कहा कि भाजपा देश की संस्कृति व विचार को लेकर चलती है। कश्मीर से 370 भी हटाएं और राम मंदिर भी बनाएं। कहीं पत्थर तक नहीं चला।

Jharkhand के 14 सीटों पर कब्जा करना है 13 कमल के फूल और एक फल नरेन्द्र मोदी को देना है

Jharkhand के धनबाद में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा
Jharkhand के धनबाद में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा

भजनलाल शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी टिकट लौटा रहे हैं। एनडीए के पास फूल और फल दोनों है। Jharkhand के सभी 14 सीटों पर कब्जा करना है। झारखंड के 13 कमल के फूल और एक फल नरेन्द्र मोदी को देना है।

Jharkhand और Dhanbad में लोग भय के माहौल में जी रहे है हत्याएं और रंगदारी हो रही है- बाबूलाल मरांडी

वहीं Jharkhand के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड और धनबाद में लोग भय के माहौल में जी रहे है। हत्याएं और रंगदारी हो रही है। छह महीने बाद झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएंगे तो रातों रात अपराधियों को झारखंड छोड़कर भागने के लिए बाध्य कर देंगे। इस चुनाव में पिछले चुनाव के रिकॉर्ड को तोड़कर जीतने की चुनौती है। मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए यह चुनाव जीतना है।

सभा में सुदेश महतो ने कहा यह चुनाव नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि यह चुनाव नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हो रहा है। विपक्ष के पास प्रधानमंत्री के लिए कोई चेहरा तक नहीं है। मोदी ने धनबाद को सिंदरी कारखाना व आईआईटी दिया। पशुपतिनाथ सिंह के जीत के रिकॉर्ड को तोड़ना है। मोदी के 400 पार में झारखंड की सभी लोकसभा सीटों को जीतकर शामिल करना है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....