HomeUncategorizedराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक ट्वीट कर बुरे फंसे...

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक ट्वीट कर बुरे फंसे निर्देशक राम गोपाल वर्मा : पुलिस में शिकायत दर्ज

मिरर मीडिया : निर्देशक राम गोपाल वर्मा द्वारा एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए विवादित टिप्पणी को लेकर अब माहौल गर्म होता जा रहा है। आपको बता दें कि उनके खिलाफ भाजपा नेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि मामला बढ़ने के बाद राम गोपाल वर्मा ने एक अन्य ट्वीट कर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि किसी को भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं चाहते थे। नाम की वजह से अन्य किरदारों का उल्लेख किया।

दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने बुधवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और ज्यादा जरूरी सवाल कौरव कौन हैं?’

गौरतलब है कि राम गोपाल वर्मा के खिलाफ तेलंगाना भाजपा नेता गुडूर रेड्डी ने आबिद रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि निर्देशक ने द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है और उन्होंने एससी-एसटी एक्टर के तहत शिकायत की है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular