अवैध खनन पर जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार, स्टोन चिप्स लदे 3 हाईवा जब्त

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के सख्त तेवर के बाद जिले में खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। जिला खनन कार्यालय ने गुप्त सूचना के आधार पर एमजीएम थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध पत्थर ढुलाई में लगे तीन हाईवा को रंगे हाथ पकड़ा।

बिना चालान के खपाए जा रहे थे पत्थर
​छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि तीन हाईवा वाहन भारी मात्रा में स्टोन चिप्स (गिट्टी) लेकर जा रहे थे, लेकिन चालकों के पास परिवहन के लिए कोई वैध चालान या दस्तावेज नहीं थे।

जब्त किए गए वाहन
​JH05Z3744
​JH05AV4061
​JH05CJ0961

Advertisement

प्रशासन की सख्त चेतावनी
​कार्रवाई के तुरंत बाद खनन विभाग ने तीनों वाहनों को जब्त कर एमजीएम थाना प्रभारी के सुपुर्द कर दिया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि खनिजों की चोरी और अवैध व्यापार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
​अवैध खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है।

Share This Article