Homeधनबादबेलगड़िया में कालोनी के विकास के लिए जिला पंचायती राज विभाग ने...

बेलगड़िया में कालोनी के विकास के लिए जिला पंचायती राज विभाग ने किया विशेष ग्राम सभा का आयोजन

मिरर मीडिया : जिला पंचायती राज विभाग द्वारा आज झरिया विहार कालोनी बेलगड़िया में कालोनी के विकास के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

संकल्प में 82 से अधिक मांगों और सुझावों को नोट किया गया है। इस मौके पर पलानी ग्राम पंचायत की मुखिया शांति देवी, उपमुखिया कल्पना कुमारी, प्रखंड पंचायत अधिकारी जलेश्वर दास, पंचायत सचिव महादेव टुड्डू, वार्ड सदस्य सरन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular