मिरर मीडिया : विगत में सौंपे गए पांच सूत्री मांगों के ज्ञापन के संबंध में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद जिला इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिलाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में धनबाद के जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलकर उसके प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली।

विदित हो कि विगत 28 नवंबर को संगठन के प्रतिनिधि के तरफ से ज्ञापन सौंपा गया था। वहीं शुक्रवार को धनबाद जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा यह बताया गया कि 2 दिसंबर को ही ग्रेड 4 में प्रोन्नति हेतु औपबंधिक वरीयता सूची का प्रकाशन कर दिया गया था। जबकि ग्रेड 3, 4 एवं 7 में प्रोन्नति हेतु औपबंधिक वरीयता सूची का शीघ्र प्रकाशन कर प्रोन्नति देना एवं अप्रैल 2023 में ग्रेड 4 में प्रोन्नत शिक्षक/शिक्षिकाओं का वेतन निर्धारण का शीघ्र निष्पादन करने का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को दिया गया।
प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष संजय कुमार, महासचिव नंद किशोर सिंह, राजकुमार वर्मा, शंभू शरण अम्बष्ट, अशोक कुमार, लल्लू तांती, रामलखन कुमार, जनक लाल विश्वकर्मा, मदन प्रसाद नायक आदि शामिल थे।