Homeधनबादश्रीफल अवार्ड से सम्मानित किये गए धनबाद दैनिक जागरण के संपादक डॉ...

श्रीफल अवार्ड से सम्मानित किये गए धनबाद दैनिक जागरण के संपादक डॉ चंदन शर्मा : देश के छह पत्रकारों को मिला श्रीफल अवार्ड

डूंगरपुर के भीलूड़ा में हुआ 12 वां श्रीफल सम्मान समारोह

मिरर मीडिया : रविवार को राजस्थान के डूंगरपुर जिले में 12वें श्रीफल पत्रकारिता समारोह का आयोजन किया गया जिसमें में देश के छह पत्रकारों को सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि देश के छह पत्रकारों में धनबाद दैनिक जागरण के संपादक डॉ चंदन शर्मा को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। भीलूड़ा के शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अन्तर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में आयोजित हुआ। श्रीफल फाउण्डेशन के मुख्य ट्रस्टी राजेश शाह, प्रेरणा शाह और उषा खाेडनिया ने दीप प्रज्जवलन कर समान समारोह शुरू किया। इस अवसर पर मुनि पूज्य सागर महाराज की पुस्तकआत्मिक उत्थान भाग-1 का विमाेचन भी हुआ।


सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अन्तर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज ने कहा कि श्रीफल पुरस्कार एक पुरस्कार नहीं, बल्कि समाज में संस्कार और संस्कृति को अक्षुण्ण रुखने की सोच रखने वाले व्यक्तियों को एक मंच पर लाने का प्रयास है। काम,आचरण और दायित्व को समझने वालों का सम्मान है। इसके साथ ही दायित्व भी देखा जाता है। इसलिए शायद पत्रकारिता के क्षेत्र में देश का यह पहला पुरस्कार है जो बिना प्रविष्टि मंगाए दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि संत और पत्रकार संयम के साथ अपना दायित्व निभाते हैं। सन्त खुद को संयमी बनाकर समाज में सकारात्म सोच देते हैं और पत्रकार अपने मन पर संयम रखते हुए सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र की गंदगी को अपनी कलम से उजागर कर समाज को स्वच्छ बनाता है। उन्होंने कहा कि जो ऐसा करता है, वही वास्तव में पत्रकार है। अगर दोनों ही अपना संयम छोड़ दे तो सारे क्षेत्र अपवित्र हो जाएंगे।

श्रीफल फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में राजस्थान पत्रिका समूह के ग्रुप कार्टूनिस्ट/ डिप्टी एडिटर अभिषेक तिवारी को स्वर्गीय श्री कर्पूरचंद कुलिश स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार, दैनिक जागरण धनबाद के संपादकीय प्रभारी डॉ चंदन शर्मा को अभिनंदन सागर स्मृति पुरस्कार, दैनिक भास्कर, जयपुर के विशेष संवाददाता आनंद चौधरी को अतुल्य सागर स्मृति पुरस्कार, द टाइम्स ऑफ इंडिया, जयपुर के प्रधान संवाददाता मोहम्मद शोएब खान को चारूकीर्ति भट्टारक स्वामी सम्मान, दूरदर्शन दिल्ली के कन्टेन्ट एडवाइजर कुंदन कुमार श्रीवास्तव को भगवान बाहुबली स्मृति पुरस्कार, मुख्यमंत्री कार्यालय जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक तरुण जैन को  रत्न अम्मा हेगड़े धर्मस्थल स्मृति पुरस्कार और जैन विद्वान डॉ. श्रेयांस जैन को चारित्र चक्रवती शांतिसागर विद्वान पुरस्कार से नवाजा गया। बता दें कि सम्मानित पत्रकारों व एक जैन विद्वान काे प्रतीक चिन्ह, 21 हजार रुपए, अभिनंदन पत्र, स्वागत माला तथा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular