Homeराजनीतिरांची पहुंचे केकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.उदित राज, प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं...

रांची पहुंचे केकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.उदित राज, प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री के साथ की बैठक

जमशेदपुर। केकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। जहां उनका कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों केकेसी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उदित राज ने कहा कि 15 दिनों के अंदर संगठन का पूर्णगठन झारखंड में कर लिया जाएगा एवं संगठन का विस्तार झारखंड में जोरदार तरीके से किया जाएगा। साथ ही संगठन एवं मजदूरों की लड़ाई लड़ने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं परिक्रमा करने वालो एवं बडे़ नेताओं के पैरवी वालो की संगठन से छुट्टी तय है, कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाई जा रही सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं को जोरदार ढंग से भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मोदी सरकार द्वारा मजदूर व गरीब वर्ग को लगातार कुचलने का प्रयास कर रही है। परंतु भाजपा को यह याद रखना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी मजदूर व गरीब वर्ग के साथ खडी़ है एवं उनके अधिकारों का हनन किसी कीमत पर नहीं होने देगी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार गरीब मजदूर व गरीब वर्ग के साथ खडी़ है जिसका फलस्वरूप है कि लगातार तीसरे उपचुनाव में कांग्रेस का डंका जनता बजवा रही है, उनहोंने कहा हमारी सरकार सदैव गरीब कल्याण में लगी हुई है। कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वासन दिया की जल्द ही प्रदेश में संगठन में सशक्त लोगों को जोड लिया जाएगा एवं 6 महीनें के भीतर केकेसी का डंका पूरे प्रदेश में बजेगा। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, सूरेंद्र राम, जेबा खान, प्रेम कुमार, अवधेश सिंह, अमृत रंजन महतो, हसलुदीन खान, कौशल सिंह, अरूण महतो, आमिर अंसारी, दुर्गा राम बैठा, संदीप सिंह, गुड़िया कुमारी, सुरज मूखी, प्रमोद बेहरा, त्रिवेन सोय समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Most Popular