रांची: झारखंड में रांची एयरपोर्ट पर हैदाराबाद जाने के लिए विधायक विमान के उड़ान भरने का इंतजार कर रहे हैं। लो विजिबिलिटी के कारण विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिल रही है। हैदराबाद के लिए दो चार्टड विमान को उड़ान भरना है। बताया जा रहा है कि विजिबिलिटी महज 300 मीटर है। सभी विधायक अभी भी फ्लाइट में बैठे हुए हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
रांची एयरपोर्ट पर विमान में बैठे विधायक उतरकर वापस बस में बैठ गए हैं। सभी विधायक वापस सर्किट हाउस ले जाए जा रहे हैं।
झामुमो नेता चम्पाई सोरेन ने सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया था हालांकि, राज्यपाल से समय नहीं मिलने के बाद झामुमो, राजद और कांग्रेस के विधायक रांची से हैदराबाद के लिए निकले। बस से सभी विधायक एयरपोर्ट पहुंचे और घंटेभर विमान में इंतजार किया।लो विजिबिलिटी के कारण विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिली। घंटेभर के इंतजार के बाद सभी विधायक वापस लौट आए। विधायक एयरपोर्ट से सीधा सर्किट हाउस जाएंगे।