सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टांडाबारी में भू-धंसान की घटना सामने आई है। इस घटना में एक दर्जन से अधिक आवास ध्वस्त हो गए। हालांकि सभी परिवार सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
भू-धंसान के कारण सड़क और चबूतरा भी नीचे धंस गया है। जमीन में दरारें पड़ने से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना के बाद स्थानीय लोग पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। साथ ही प्रबंधन के प्रति लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

