जमशेदपुर : झारखण्ड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन के बैनर तले विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने राज्य भर मे शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इनके द्वारा अपने लंबित मांगो को पूरा करने की मांग उठाई गई। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 मे नया विधेयक कैबिनेट मे लाया है, जिसे रद्द किया जाए। साथ ही 2016 मे विभागीय परीक्षा हुई थी। जिसमे आतंरिक नियुक्ति होनी थी। लेकिन अब तक वह भी लंबित है। साथ ही दो महीने पूर्व विभागीय परीक्षा हुई थी। लेकिन अब तक उसका रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया है। साथ ही इन्होने केंद्र सरकार द्वारा लाये गए चार श्रम कोड को भी निरस्त करने की मांग उठाई है। इन्होने कहा कि अगर अविलंब इनकी मांगे नहीं मानी गई तो पूरे राज्य भर मे ये ब्लैक आउट कर देंगे।
लंबित मांगो को लेकर विद्युत विभाग कर्मियों ने किया प्रदर्शन, ब्लैक आउट की चेतावनी
![IMG_20240216_201406](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG_20240216_201406.jpg)