मानगो में सड़क किनारे से हटा अतिक्रमण, अस्थायी दुकानों को गिराया गया
1 min read
जमशेदपुर : रामनवमी में विधि व्यवस्था व सुगम यातायात व्यवस्था को देखते हुए मानगो चौक से दरभंगा डेयरी तक सड़क किनारे और डिवाइडर से अतिक्रमण हटाया गया। रविवार सुबह से ही माइकिंग कर लोगों को खुद से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। कुछ दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें खुद से हटा ली। इस दौरान अतिक्रमण कर बनाये गए अस्थाई दुकानों को गिराया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम और दंडाधिकारी मौजूद रहे। एसडीओ पीयूष सिन्हा ने बताया कि इन सभी दुकानों को हटाकर इन्हें कहीं और शिफ्ट किया जाना है, इसके लिए मानगो नगर निगम द्वारा सभी दुकानों की पहचान की जा रही है। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने कहा कि सभी दुकानदारों को नदी किनारे बने स्थाई दुकानों में शिफ्ट करने की योजना है।