HomeधनबादDhanbadरिश्वत लेने वाले दिव्यांगजन को भी नहीं छोड़ा : दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने...

रिश्वत लेने वाले दिव्यांगजन को भी नहीं छोड़ा : दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने के बदले मांगे 4 हजार घूस : धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारी उमेश प्रसाद को ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

मिरर मीडिया : धनबाद के सिविल सर्जन कार्यालय से एक बड़ी खबर है। बता दें कि शुक्रवार की सुबह सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी उमेश प्रसाद को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेकर रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार उमेश प्रसाद दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने के बदले में 4 हजार की रिश्वत लेते  ACB की टीम ने कार्यालय में ही धर दबोचा।

बता दें कि सिविल सर्जन कार्यालय में अभी अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है इसके बाद मेडिकल कराई जाएगी साथ ही कई कागजातों को भी खंगाला जा रहा है पूछताछ में इसमें शामिल कई और लोगों के नाम आने की संभावना है सर्टिफिकेट बनाने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में कई लोग सक्रिय हैं जांच के बाद कई का नाम उजागर हो सकता है। टीम में डीएसपी जितेंद्र कुमार सहित इंस्पेक्टर रैंक के अन्य पदाधिकारी शामिल है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular