![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-26-at-17.23.45-2.jpeg)
डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: मशहूर गजल सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है। उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। पंकज की बेटी नायाब उधास ने उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की।
Table of Contents
फैंस ने दी श्रद्धांजलि
गजल गायक की मौत की खबर से उनकी फैमिली के साथ –साथ फैंस भी सदमे में है। हर किसी ने सोशल मीडिया पर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पंकज उधास की बीमारी का कारण उनका लंबे समय से बीमार होना बताया जा रहा है। उनका निधन 26 फरवरी को कैंडी अस्पताल में हुआ।
बेहतरीन गजलें गाकर कमाया नाम
पंकज उधास ने गजल गाकर खूब नाम और शोहरत कमाया था। उनकी मशहूर गजलों में ‘चिट्ठी आई है’ है। यह गजल 1986 में रिलीज हुई फिल्म ‘नाम’ से थी। इसके अलावा उन्होंने ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’, ‘ना कजरे की धार, न मोतियों की हार’, ‘घूंघट को मत खोल’, ‘थोड़ी थोड़ी पिया करो’, ‘चुपके चुपके सखियों से वो बातें करना भूल गई’, ‘और आहिस्ता कीजिए बातें’, ‘निकलो न बेनकाब’, ‘दीवारों से मिलकर रोना अच्छा लगता है’, ‘एक तरफ उसका घर’ जैसी कुछ अन्य बेहतरीन गजलें गाकर नाम कमाया था। ये सभी गजलें उनकी यादगार गजलों में से एक हैं।
2006 में पद्मश्री से हुए सम्मानित
सिंगिंग में अपना लोहा मनवाने वाले पंकज उधास को उनके योगदान के लिए कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इनमें सबसे अहम पद्मश्री है, जो कि उन्हें 2006 में मिला था।
कई सितारों ने जताया दुख
पंकज उधास के निधन पर सोनू निगम , जैकी श्रॉफ, मनोज बाजपेयी, सहित कई सितारों ने दुख जताया है।