Homeराज्यDELHI22 जुलाई से जंतर-मंतर पर शुरू होगा किसानों का आंदोलन : 200...

22 जुलाई से जंतर-मंतर पर शुरू होगा किसानों का आंदोलन : 200 किसानों को शर्तों के साथ प्रदर्शन की विशेष अनुमति

मिरर मीडिया : कोरोना महामारी के बीच कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान 22 जुलाई से जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू करने जा रहें हैं। इस बाबत दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने नौ अगस्त तक अधिकतम 200 किसानों को शर्तों के साथ प्रदर्शन की विशेष अनुमति दे दी है।करीब 200 किसान गुरुवार को बसों के जरिये जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे। जंतर-मंतर पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। किसान सुबह 10:30 बजे जंतर-मंतर पहुचेंगे। जंतर-मंतर पर चर्च साइड उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से बैठाया जाएगा।

किसानों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां तैनात की गई हैं। सभी के पहचान पत्र चेक करने के बाद ही बैरिकेड के अंदर जाने दिया जाएगा। शाम 5 बजे किसान अपना प्रदर्शन खत्म कर वापस सिंघु बॉर्डर लौट जाएंगे।किसानों को जंतर-मंतर पर चर्च साइड शांतिपूर्ण तरीके से बैठाया जाएगा। किसानों के बसों को जंतर-मंतर पर सुलभ शौचालय और साउथ इंडियन खाने की शॉप के आसपास खड़ा करवाया जाएगा।

जंतर मंतर और किसानों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां जंतर मंतर पर तैनात की जाएंगी।एक कंपनी में करीब 65 फोर्स के जवान शामिल होते हैं।इसके अलावा आई-कार्ड चेकिंग और बैरी कटिंग की भी पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी। कोविड नियमों का पालन करते हुए सुबह 11 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक किसान संसद चलेगी। शाम 5 बजे किसान अपना प्रदर्शन खत्म कर वापस सिंघु बॉर्डर लौट जाएंगे।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular