द्रौपदी मुर्मू की जीत को पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया अप्रतिम उपलब्धि, कहा-यह सनातन संस्कृति की विजय

जमशेदपुर : भारत गणराज्य के 15वीं राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचन पर खुशी जाहिर करते हुए जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने अप्रतिम उपलब्धि बताया। उन्‍होनें बताया कि भाजपा नित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने यह साबित किया कि हम महिलाओं को पुरुष के बराबर नहीं बल्कि उनसे श्रेयस्कर मानते है। दिनेश कुमार ने कहा कि यह विजय सनातन संस्कृति की विजय है। झारखंड राज्य की पूर्व राज्यपाल रही सर्वश्री द्रौपदी मुर्मू को देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने का गौरव मिलना हम सबों के लिए गर्व का विषय है। आज लोकतंत्र के गौरवमयी इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है जिससे तिरंगे की शान दूनी हो गई है।

Latest Articles