September 22, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

हाईकोर्ट के निर्देश पर रिम्स शिफ्ट किये गए पूर्व विधायक संजीव सिंह : रागिनी सिंह ने कहा इलाज के लिए रांची भेजना सरकार की साजिश

1 min read

मिरर मीडिया : हाई कोर्ट के निर्देश के बाद SNMMCH में इलाजरत झरिया के पूर्व विधायक शुक्रवार को रिम्स रेफर कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक अस्पताल में मौजूद रहे।

रांची रिम्स जाने में थोड़ी विलंब हुई। जिसको लेकर उनकी पत्नी सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने एतराज जताया है। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच संजीव सिंह को रांची रिम्स के लिए रवाना किया गया।

वही मौके पर मौजूद संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने कहा कि पिछले दो दिनों से संजीव सिंह को रिम्स रांची ले जाने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उन्हें नहीं भेजा जा सका। आज भी 2 घंटे विलंब से एम्बुलेंस मुहैया कराया गया। रागिनी सिंह ने कहा कि सरकार ने साजिश के तहत संजीव सिंह को रांची रिम्स इलाज के लिए भेजा है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.