दुल्हन बंगाली और दूल्हा पंजाबी : इस बार धनबाद क्लब में वेडिंग थीम पर होगा सावन महोत्सव का आयोजन : 12 अगस्त को कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की होगी प्रस्तुति
1 min read
मिरर मीडिया : धनबाद क्लब के सभागार में शुक्रवार को क्लब के सचिव द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में सावन महोत्सव मानने की जानकारी दी गई। कल यानी शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन क्लब के सदस्यों द्वारा किया जायेगा। जो की शाम के 4 बजे से शुरू होगा। आयोजन में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में 50 से भी अधिक महिलाएं भाग लेंगी। विजेताओं के लिए उपहार भी रखा गया है।
क्लब के सचिव संजीव बियोत्रा ने बताया की इस वर्ष के सावन महोत्सव का थीम वेडिंग रखा गया है। जिसमें शादी संबंधित कार्यक्रम होंगे। शादी के लिए दुल्हन बेंगाली और दूल्हा पंजाबी रखा गया है। आज शुक्रवार को शादी का रस्म भी होगा। कल शाम को मुख्य कार्यक्रम होगा। क्लब के सदस्यों को छोर कर बाकी जो भी अतिथि आयेंगे उनके लिए शगुन के तौर पर 250 रुपए लिया जाएगा।
कार्यक्रम की आयोजनकर्ता रीता चावड़ा ने बताया की दो समाज के मिलन को सावन महोत्सव में दिखाया जायेगा। दूल्हा और दुल्हन अलग अलग संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में कई प्रकार के उपहार रखे गए है। मंच के ऊपर और पीछे सभी प्रतिभागियों को उपहार दिया जायेगा।