जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के छः दिवसीय पोस्ट बजट चर्चा सत्र का चौथा दिन संपन्न
1 min read
जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में 3 फरवरी से 10 फरवरी के बीच चलनेवाले पोस्ट बजट चर्चा के छः दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. सुधीर कुमार साहू उपस्थित रहे। “आम बजट 2023-24 का महिला सशक्तिकरण पर प्रभाव” विषय पर अतिथि वक्ता कमलदीप कौर थीं, जिन्होंने सभी घर के गृहिणियों का प्रतिनिधित्व किया। सत्र की शुरुआत डीन और विभागाध्यक्ष डॉ. दीपा शरण के संबोधन से हुआ। डॉ साहू ने भी अपने विचार से छात्राओं का ज्ञान बढ़ाया। कौर ने देश की कुछ मेधावी महिलाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि सरोजिनी नायडू, कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा आदि जैसे भारत में हर क्षेत्र में महिलाएं हमेशा शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वालों में रही हैं। निर्मला सीतारमण को भारत की पहली महिला वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। निर्मला सीतारमण ने लगातार 5वां बजट पेश किया। उन्होंने केंद्रीय बजट 2023 के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि यह महिला स्वयं सहायता समूह की मदद करता है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी आवश्यकता कोविड-19 महामारी के समय ज्यादा महसूस की गई।

उन्होंने महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र के बारे में बताया, जो महिलाएं या एक बालिका, दो साल या जब तक जमा कर सकती हैं उदाहरण के लिए मार्च 2023 से मार्च 2025 तक, तो यह 7.5% का निश्चित रिटर्न प्रदान करता है। टैक्स स्लैब में बदलाव से वेतनभोगी महिलाओं को अधिक बचत करने और लंबी अवधि में अधिक निवेश करने में मदद मिली है। सत्र का समापन डॉ. छगन लाल अग्रवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कुछ जानकारियां भी दीं। शिक्षकों में डॉ. ग्लोरिया पूर्ति और अमित गुंजन सहित बड़ी संख्या में छात्राएं भी इस अवसर पर उपस्थित रही।