जिला नियोजनालय जमुई द्वारा प्रतियोगी छात्रों के लिए निःशुल्क लाइब्रेरी सुविधा

KK Sagar
1 Min Read

जमुई: श्रम संसाधन विभाग बिहार पटना एवं जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के संयुक्त तत्वावधान में श्रम भवन, सोनपे, जमुई स्थित जिला नियोजनालय द्वारा संचालित सीआईसी (लाइब्रेरी) का संचालन किया जा रहा है।

यह लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए निःशुल्क अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवा रही है। इसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकें, प्रतियोगिता दर्पण, समाचार पत्र आदि निशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य जिले के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी तैयारी को सशक्त बनाना है।

छात्रों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सुविधा उन्हें अपनी परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से करने में मदद कर रही है। जिला प्रशासन ने योग्य विद्यार्थियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Advertisement

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....