22 अप्रैल से दुहाटांड़ में 7 दिवसीय हनुमान महायज्ञ और श्री राम कथा महोत्सव का होगा आयोजन
1 min read
मिरर मीडिया : धनबाद के दुहाटांड़ स्तिथ प्राथमिक विद्यालय मैदान में राम कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण मैदान में हनुमान ध्वज फहराया गया और राम कथा प्रवचन भी किया गया। वहीं आगामी 22 अप्रैल से श्री श्री 1008 श्री हनुमान महायज्ञ और भगवान श्री राम कथा महोत्सव का भी आयोजन किया जायेगा। कथा प्रवचन का आयोजन 22 अप्रैल से शुरू होकर 28 अप्रैल तक चलेगा।

राम कथा प्रवचन के लिए गुरु राम शरण शास्त्री और महंत लक्ष्मण दास आयेंगे। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी किया जायेगा। इस बाबत सभी महंत और महाराज का अयोध्या से धनबाद आगमन होगा।