Homeदेशपाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के पदभार को संभालेंगी गीतिका श्रीवास्तव,सुरेश कुमार का...

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के पदभार को संभालेंगी गीतिका श्रीवास्तव,सुरेश कुमार का लेंगी स्थान

गीतिका श्रीवास्तव पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में भारत की नयी प्रभारी होंगी।
वह यह पद संभालने वाली पहली महिला होंगी।
गीतिका श्रीवास्तव वर्तमान में विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। सोमवार को सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी ।
मालूम हो कि गीतिका श्रीवास्तव सुरेश कुमार का स्थान लेंगी, जिनके नई दिल्ली लौटने की संभावना है।
बता दें कि भारतीय विदेश सेवा की वर्ष 2005 बैच की अधिकारी श्रीवास्तव वर्तमान में विदेश मंत्रालय के हिंद-प्रशांत प्रभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

अगस्त 2019 में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द किये जाने के बाद पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों का दर्जा घटा दिया था, जिसके बाद इस्लामाबाद और दिल्ली में क्रमश: पाकिस्तानी और भारतीय उच्चायोगों का नेतृत्व उनके संबंधित प्रभारियों द्वारा किया जा रहा है।
मामले के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि उम्मीद है कि गीतिका श्रीवास्तव जल्द ही इस्लामाबाद में अपना कार्यभार संभालेंगी।

Most Popular