मिरर मीडिया : पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा द्वारा शुक्रवार को धनबाद मंडल अंतर्गत पकरी-बड़वाडीह कोयला खदान, बानाडाग यार्ड साइडिंग का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में महाप्रबंधक ने कोडरमा-धनबाद रेलखंड का भी निरीक्षण किया।
![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230922-WA0034.jpg)
इस दौरान उन्होंने उक्त रेलखंड पर स्थित रेलवे ट्रैक, रेलपुल सहित यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किषोर सिन्हा एवं मंडल तथा मुख्यालय के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।