December 11, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को लेकर झरिया में 27 सितंबर को कार्यक्रम : रागिनी सिंह ने कहा सभी एकजुट होकर साथ आएं

1 min read

मिरर मीडिया : झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। बता दें कि यह संकल्प यात्रा को लेकर 27 सितम्बर को झरिया में कार्यक्रम होने है। इसे लेकर जोड़ापोखर शिव मंदिर के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिँह उपस्थित हुई।

इस दौरान रागिनी सिंह ने पेंशन, बिजली, पानी, प्रदूषण सहित अन्य समस्याओं को सामने रखते हुए सभी से एकजुट होकर साथ देने की बात कही है।

बता दें कि संकल्प यात्रा के पंचम चरण के तहत शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मनोहरपुर विधानसभा पहुंचे जहाँ जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जमकर सत्तादल हेमंत की सरकार पर निशाना साधा।

वहीं खूंटी में संकल्प यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। बिजली आपूर्ति की लचर स्थिति है, अस्पतालों में डॉक्टरों का, विद्यालयों में शिक्षकों का अभाव है… लेकिन हेमंत सोरेन सरकार जनता की समस्याओं से बेपरवाह है।

मुख्यमंत्री पिछले 4 सालों से नियुक्ति वर्ष का ढकोसला कर रहे हैं। जानबूझकर असंवैधानिक नियोजन नीति बना रहे हैं ताकि युवाओं को भ्रमित किया जा सके।

अब झारखंड की जनता इनके खोखले वादे और अराजकता से ऊब चुकी है। यहां सत्ता परिवर्तन के साथ भाजपा की सरकार स्थापित करना ही एकमात्र विकल्प है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.