पाकिस्तान के गैंगस्टर से था संपर्क, बिहार के मुंगेर से हुआ गिरफ्तार

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार के मुंगेर जिले से सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आतंकी गतिविधियों की कथित साजिश रचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार युवक सोशल मीडिया के माध्यम से एक पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में था।

दिल्ली को दहलाने के फिराक में था

जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के मिलकी खानपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने सद्दाम नाम के एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी पिस्टल, खाली मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सीमा पार बैठे पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर देश की राजधानी दिल्ली के किसी बेहद व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके में ‘पेट्रोल बम’ से बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

गुप्त सूचना के आधार गिरफ्तारी

एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर रात थानाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में मिलकी खानपुर गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपी सद्दाम पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

कौन है पाकिस्तानी ‘राणा भाई’?

तलाशी के दौरान उसके पास से रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार मोबाइल की जांच में ‘राणा भाई’ नाम से सेव एक पाकिस्तानी नंबर मिला, जिसे प्रारंभिक जांच में पाकिस्तानी गैंगस्टर राणा हुसैन से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि इस संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Share This Article