हक साहेब बने पाकुड़ के राजद अल्पसंख्यक जिला सचिव, नई जिम्मेदारी के लिए जताया आभार

Reena Sharma
2 Min Read

संवाददाता अभिषेक तिवारी (पाकुड़)

पाकुड़- राष्ट्रीय जनता दल ने जिले के लिए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय की घोषणा की है। पार्टी ने सदर प्रखंड के पृथ्वीनगर गांव के निवासी हक को राजद अल्पसंख्यक पाकुड़ जिला का सचिव मनोनीत किया है। यह नियुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जमीरउद्दीन अंसारी एवं जिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इकरामुल अंसारी तथा जिला अध्यक्ष महावीर मढैया के निर्देश एवं सहमति के अनुसार किया गया है।

अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति प्रमाणपत्र

Advertisement

अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद इकरामुल अंसारी ने हक़ साहेब को नियुक्ति प्रमाणपत्र सौंप कर नई जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर जिला राजद जिला अध्यक्ष महावीर मढैया, जिला सचिव रंजीत कुमार सिंह ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि हक़ साहेब को अल्पसंख्यक जिला सचिव बनने से संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी और उनकी सक्रियता से आगामी पंचायती चुनाव तथा विधानसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिलेगा।

पार्टी नेतृत्व के प्रति जताया आभार

अल्पसंख्यक सचिव बनाए जाने पर साहेब ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व और जिला के कार्यकर्ताओं का विश्वास बनाए रखने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी और राजद की नीतियों तथा विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। इस घोषणा के बाद पाकुड़ जिला मैं कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिला है।

Share This Article