महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव की गूंज, शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : महाशिवरात्रि पर हर ओर हर-हर महादेव की गूंज है। शहर के तमाम शिवालयों में भक्तों की भाऱी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है। चारों तरफ भक्तिमय गानों से पूरा शहर भगवान शिव के रंग चुका है।

साकची के शीतला शिव मंदिर में लोगों की भारी भीड़ पहुंची। वहीं गदरा, गोविंदपुर शिवमंदिर में भी लगातार भक्त जलापर्ण करने पहुंच रहे हैं।

आदित्यपुर के शिवालय में भी महाशिवरात्रि के मौके पर लोग पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे है। वहीं मंदिरों को भव्य रूप में सजाया गया है। रंग-बिरंगे फूलो से मंदिर की शोभा बढ़ा रहे है।

हर जगहो पर लाइटिंग की बेहतर व्यवस्था की गई है। श्रद्वालुओं की भारी-भीड़ जलाभिषेक को लेकर उमड़ पड़ी है। श्रद्वालु काफी संख्या मे सुबह से ही पूजा-अर्चना मे जुटे है। वहीं साकची के मनोकामना शिव मंदिर में शिवरात्रि को लेकर विशेष पूजा-आर्चना की जा रही है। इसके बाद भोग का भी वितरण किया जाएगा। देर शाम महाशिवरात्रि पर बारात भी निकाली जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *