हजारीबाग: मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

KK Sagar
2 Min Read

हजारीबाग: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 12-13 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

घटना का विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता मजदूरी के सिलसिले में राज्य से बाहर रहते हैं। घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी और उसकी मां बकरी चराने बाहर गई हुई थी। घर में कोई न होने का फायदा उठाकर गांव का ही प्रभु महतो (लगभग 40 वर्ष) घर में घुस गया और मासूम के साथ गलत काम किया।

मां ने रंगे हाथों पकड़ा

घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां घर लौटी। अपनी दिव्यांग बच्ची को आरोपी के साथ दरिंदगी का शिकार होते देख मां के होश उड़ गए। मां के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण वहां जुट गए और आरोपी प्रभु महतो को रंगे हाथों धर दबोचा।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। पीड़ित मां के बयान पर मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

क्या कहते हैं अधिकारी?

मामले पर जानकारी देते हुए हजारीबाग सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह ने कहा:

“घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है और मां द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....