अजय आलोक ने कांग्रेस को बताया जंग खाया लोहा, तेजस्वी पर भी तीखा वार

Reena Sharma
3 Min Read

भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता अजय आलोक ने कांग्रेस के हालिया राजनीतिक हालात पर बड़ा हमला बोला है। अजय आलोक ने कांग्रेस को जंग खाया हुआ लोहा बताया है। वहीं भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि बिहार में नेता प्रतिपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। तेजस्वी के बयानों को लेकर अजय लोक ने कहा कि नौंवी फेल व्‍यक्ति को ऐसी बातें करते शोभा नहीं देता है।

क्‍या कांग्रेस दोबारा आपातकाल लगाएगी?

आईएएनएस से बातचीत के दौरान बीजेपी नेता अजय आलोक सोनिया गांधी के गाजा वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि एक तरफ पीएम मोदी को जलवायु संरक्षण में सम्‍मान मिल रहा है, वहीं कांग्रेस पार्टी अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है। कांग्रेस पार्टी के लोग कहते हैं कि अगर वह सत्‍ता में आ जाएगी तो भाजपा को सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाएगा। क्‍या कांग्रेस दोबारा आपातकाल लगाएगी?

Advertisement

कांग्रेस को बताया जंग खाए हुआ लोहे

बीजेपी नेता ने कहा कि यही गंदी मानसिकता कांग्रेस को कभी सत्‍ता में आने नहीं देगी। जनता समझ चुकी है कि आप कितना जंग खाए हुए लोहे हो, जिससे सिर्फ टिटनेस ही होता है। टिटनेस को भारत की राजनीति में एंट्री नहीं है। उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस राज्‍य में कांग्रेस जाती है, दोबारा वापसी नहीं होती है, क्‍योंकि जंग खाए लोहे को कोई घरों में रखना नहीं चाहता। आज खुशी के दिन है, देश प्रसन्‍न है लेकिन आप मातम में रहो।

तेजस्वी पर कसा तंज

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने प्रदेश सरकार को घोटाले की सरकार बताया है। वहीं सम्राट चौधरी को अंगूठा छाप सीएम कहा। इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि नौंवी फेल व्‍यक्ति को ऐसी बातें करते शोभा नहीं देता है।

पूरा खानदान घोटालेबाज-अजय आलोक

बीजेपी नेता ने घोटाले को लेकर कहा कि सम्राट चौधरी बेल पर नहीं हैं। आप (तेजस्‍वी यादव) जरूर आईआरसीटीसी घोटाले मामले में बेल पर हैं, कभी भी जेल जा सकते हैं। कोर्ट से सर्टिफाइड घोटाला चोर कौन है? आपके पिता जी लालू यादव सजायाफ्ता हैं। पूरा खानदान घोटालेबाज है और आरोप दूसरे पर लगा रहे हैं। उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि आपके 24 एमएलए रह गए हैं। एक एमएलए फैजल रहमान ने जिस दिन इस्‍तीफा दे दिया, उसी दिन नेता विपक्ष के लायक नहीं रहोगे।

Share This Article