Homeराज्यDELHIदिल दहला देने वाला फिर एक मर्डर कांड : वह चाकू से...

दिल दहला देने वाला फिर एक मर्डर कांड : वह चाकू से वार करता रहा लोग बने रहें मुकदर्शक : साक्षी की सरेआम हत्या कर साहिल ने कबूला गुनाह

मिरर मीडिया : सरेआम देश की राजधानी दिल्ली में मर्डर, मानवता को शर्मसार करने वाला है। बता दें कि दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल सरफराज नाम के एक लड़के ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड साक्षी की सरेआम चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने कबूलनामा में कहा है कि उसकी प्रेमिका (साक्षी) कुछ दिनों से उसे इग्नोर कर रही थी।

बता दें कि सरेआम एक लड़की पर चाकूओं से हमले हो रहे हैं और वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने हैं। वे कुछ रिएक्ट नहीं कर रहे। कोई फोन में लगा है, तो कई रास्ते से गुजर रहा है, वहीं बगल में एक लड़की पर चाकूओं से हमले हुए लेकिन फिर भी लोग शांति से देखते रहे। करीब आधे घंटे तक नाबालिग लड़की का शव वहीं पड़ा रहा, और किसी ने पुलिस को एक फोन कॉल करना जरूरी नहीं समझा।

मामले का खुलासा सोमवार को हुआ, जब पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज जारी की। दिल दहला देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी नाबालिग लड़की पर एक के बाद एक चाकू से हमले कर रहा है। कभी उसके सिर में, कभी पेट में, कभी सीने में आरोपी ने करीब 20 बार चाकू मारी।

आरोपी साहिल इतने पर नहीं थमा। बाद में उसने पत्थर उठाकर नाबालिग गर्लफ्रेंड के शव को कुचल दिया। एक बार नहीं कई बार उसे एक बड़े आकार के पत्थर से कुचला। आरोपी को बाद में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस उसे दिल्ली लेकर आई।  सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना 8.45 बजे की है। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्टिंग में 25-30 मिनट की देरी हुई।

आरोपी साहिल ने तो अपना गुनाह यह कहते हुए कबूल कर लिया कि गुस्से में वारदात को अंजाम दिया, लेकिन नाबालिग लड़की हत्या के बाद उसका शव वहीं करीब आधे घंटे तक पड़ा रहा। पर किसीने सुध बुध नहीं ली। जैसे लोगों का ज़मीर मर गया हो। पर सवाल ये बार बार उठने लगा है कि आखिर कब तक लड़कियों को इस हैवान लोगों का शिकार होकर अपनी जान देनी पड़ेगी।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular