Homeराजनीतिसाकची गोलचक्कर पर राहुल गांधी का पुतला दहन, हिन्दू जागरण मंच ने...

साकची गोलचक्कर पर राहुल गांधी का पुतला दहन, हिन्दू जागरण मंच ने जताया आक्रोश

जमशेदपुर : साकची गोलचक्कर पर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। राहुल गांधी की ओर से भाजपा के खिलाफ विवादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में हिन्दू जागरण मंच की ओर से पुतला फूंंक कर आक्रोश जाहिर किया गया। यह विरोध राहुल गांधी के उस वक्‍तव्‍य को लेकर था जिसमें उन्‍होनें कांग्रेस पार्टी के महिला अधिवेशन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक और भाजपा के विरुद्ध टिप्पणी करते हुए महिलाओं के लिए खतरा बताया था। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर मंच के जिला अध्यक्ष बलबीर मंडल के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन के पहले कार्यकर्ताओं ने राहूल गांधी के खिलाफ खूब नारे लगाए। मंच का कहना है कि कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी के राष्ट्रीय महिला अधिवेशन के दौरान विवादित बयान दिया था। यदि राहूल गांधी अपने दिए बयान पर माफी  नहीं मांगते हैं तो शीघ्र ही हिन्दू जागरण मंच जोरदार विरोध दर्ज करेगी। साथ ही कांग्रेस के जिला कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर पुरजोर विरोध करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में मंच के महामंत्री पप्पू उपाध्याय, भाजपा बारीडीह मंडल के महामंत्री कुमार अभिषेक, भाजपा एससी मोर्चा के जिला मंत्री सतीश मुखी, भाजपा नेता लालचंद सिंह, अमर  सिंह, जितेंद्र सिंह, कौशिक सवाई, विशाल तिवारी, नीरज दुबे, कुश कुमार आदि मौजूद थे।

Most Popular