December 11, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

बिहार के मधुबनी से गृह मंत्री अमित शाह ने लालू –नीतीश पर जमकर साधा निशाना

1 min read

बिहार : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मधुबनी के झंझारपुर में पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया। झंझारपुर स्टेडियम में भाजपा की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि माता जानकी की धरती पर आए सभी लोग और जिगर के टुकड़े युवाओं काे प्रणाम।

उन्होंने कहा कि यह भूमि विद्यापति, कर्पूरी ठाकुर के अलावा पूरनमंडल जैसे वीरों की है। इन्हें प्रमाण है। इसी धरती ने मधुबनी पेंटिंग से ख्याति विदेश में फैलाई। लालू-नीतीश की सरकार ने फतवा जारी किया था कि रक्षाबंधन, जन्माष्टमी को छुट्टी नहीं होगी। जनता ने उनकी औकात ठिकाने लगा दी।

अमित शाह ने कहा कि जल्दी ही चुनाव आने वाला है। 2014 में 40 प्रतिशत वोट और 31 सीटों के साथ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। 2019 में भी भरपूर प्यार मिला और पीएम बनाया।
उन्होंने कहा कि वह हेलीकाप्टर से देख रहे थे कि हर ओर भीड़ है। स्टेडियम में जगह नहीं है। आज उत्साह है। मोदी जी के समर्थन में 39 सीट का रिकॉर्ड टूटेगा। सभी 40 सीटें भाजपा जीतेगी।
गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने कई ऐसे काम किए हैं, जिसे बताना संभव नहींं। समय कम पड़ जाएगा। चंद्रयान जब लैंड किया तो मन आनंद से भर गया। G20 में हमारे प्रधानमंत्री ने हथौड़ा लेकर अफ्रीकन यूनियन को शामिल किया तो सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

उन्होंने कहा कि यह भारत के आर्थिक विकास का नक्शा खींचने वाला है। कई देश भारत के साथ व्यापार करने को लालायित हैं। उन्हें भारत पर विश्वास है। कई राज्यों में गया। वहां युवाओं ने इसके लिए आनंद व्यक्त किया। मोदी जी ने इसके माध्यम से भारत को विश्व में स्थापित किया है।

शाह ने कहा कि G20 के माध्यम से मधुबनी पेंटिंग व नालंदा विश्वविद्यालय विश्व में छाया है। यहां नीतीश-लालू की सरकार चल रही है।
उन्होंने कहा कि वह बिहार के अखबार बारीकी से पढ़ते हैं। लूट, हत्या, पत्रकारों की हत्या, दलितों की हत्या हो रही है। यह स्वार्थी गठबंधन है। झंझारपुर वालोंं क्या जंजंगलराज फिर चाहिए? लालू एक्टिव हो गए हैं व नीतीश इनएक्टिव। गठबंधन का नाम बदल गया है।

अमित शाह ने कहा, ‘नीतीश लालू के भ्रष्टाचार को नहीं देख रहे। वे यूपीए में भ्रष्टाचार किए, इसलिए वे इस नाम से मैदान में नहीं आ सकते तो नाम बदल लिया। लेकिन लालू वही हैं, इसे याद रखिएगा। रामचरित मानस का अपमान, जन्माष्टमी व रक्षाबंधन की छुट्टी रद क्या इससे आप सहमत हैंं।’

उन्होंने कहा कि लोग सनातम को कई रोगों के नाम से जोड़ देते हैं। मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनाया तो पूरा सीमांत क्षेत्र घुसपैठ से भर जाएगा। यह वोट बैंक की राजनीति करने के लिए लालू कुछ भी करने के लिए तैयार हैंं।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.