धनबाद – मुराईडीह में अवैध कोयले का खेल बेनकाब, CISF ने 76 टन कोयला किया जब्त

KK Sagar
1 Min Read

बाघमारा: बीसीसीएल (BCCL) एरिया-1, बरोरा क्षेत्र में सीआईएसएफ (CISF) ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुराईडीह खास ओपी के पीछे छापेमारी कर करीब 76 टन अवैध कोयला बरामद किया है। जब्त कोयले को आगे की कार्रवाई के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मुराईडीह खास ओपी के पीछे बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कोयले का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 76 टन अवैध कोयला बरामद किया गया।

कोयला माफियाओं में मचा हड़कंप

सीआईएसएफ की इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अवैध कोयला कारोबारियों और कोयला चोरों में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती के बाद अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है।

सीआईएसएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोयले की चोरी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल जब्त कोयले के संबंध में MMDR Act के तहत अग्रिम कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....