Table of Contents
Dhanbad में अवैध बालू की हो रही कालाबाजारी के खिलाफ अब चौतरफा कार्रवाई होनी शुरू हो गई है शनिवार की आधी रात ग्रामीण एसपी द्वारा कार्रवाई के बाद अब खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को Dhanbad के टुंडी क्षेत्र से एक लाख सीएफटी अवैध बालू को जप्त किया है और सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है
घाट से लाकर अवैध तरीके से किए गए थे भंडारण
सोमवार को सर्रा इलाके में खान निरीक्षक थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी के साथ औचक जांच को पहुंचे जहां उन्होंने पाया कि सभी बालू अवैध तरीके से बराकर घाट से उठाकर भंडारण किए गए थे, कहीं 20 हजार सीएफटी तो कहीं 25 हज़ार सीएफटी का भंडारण किया गया था। 1 किलोमीटर के दायरे में अवैध तरीके से सभी बालू का भंडारण किया गया था। जब इसकी मापी की गई तो करीब एक लाख सीएफटी के आसपास बालू का भंडारण पाया गया जो की पूरी तरह से अवैध था।

Dhanbad -7 नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
खान निरीक्षक ने बालू के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण में संलिप्त 7 नामजद, आरिफ अंसारी, पिता-स्व रहमान मियां, ललन राय, पिता-सुरेन्दर राय, अरूण चौधरी, पिता-गणेश चौधरी, सिकंदर चौधरी, पिता-गणेश चौधरी, पप्पु राय, पिता-अयोध्या राय, रजाक अंसारी, पिता- स्व मगरूद्दीन मियां तथा गुलाम अंसारी, पिता-स्व बक्सी मियां, सभी ग्राम-सर्रा, थाना-मनियाडीह, के विरुद्ध मनियाडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
जप्त किए गए सभी बालू की होगी नीलामी
Dhanbad खान निरीक्षक विनोद प्रमाणिक ने बताया कि बालू का स्टॉक काफी अधिक था ऐसे में उसे वहां से लाना संभव नहीं था जिसके बाद स्थानीय तीन लोगों के जिम्मेनामा पर पूरे स्टॉक देखरेख को दी गई है साथ ही थाना प्रभारी को भी देखरेख करने की निर्देश दिए गए हैं बालू की सही मापी हो जाने के बाद इसका ऑक्शन करने की प्रक्रिया हेतु उपायुक्त को पत्र प्रेषित की जाएगी।
बता दे कि ग्रामीण एसपी ने छापेमारी अभियान में 8 हाईवा और 11 लोगों को गिरफ्तार किया था साथ ही जांच अभियान में यह बातें भी सामने आई थी कि रैयत भी अपनी जमीन पर अवैध तरीके से बालू का स्टॉक कर रहे हैं और उनके खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए थे इसके बाद आज खान निरीक्षक द्वारा पूरे इलाके में औचक जांच अभियान चला कर कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़े….
- अब कॉलेज और विश्वविद्यालयों के हर छात्र की बनेगी ‘हेल्थ आईडी’! इलाज से लेकर काउंसलिंग तक सब होगा डिजिटल
- संविधान और मताधिकार की आवाज बुलंद करने बेरमो कांग्रेस का दिल्ली मार्च, विधायक संग रवाना हुए कार्यकर्ता
- देवघर में नकली शराब के खेल पर पुलिस का प्रहार, दो बोलेरो से 1200 लीटर स्प्रिट बरामद; दो गिरफ्तार
- टाटा समूह में बड़ा बदलाव: नोएल टाटा छोड़ेंगे ट्रेंट के चेयरमैन का पद, बहराम वकील संभालेंगे कमान, जानें पूरी डीटेल
- क्या अनंत सिंह की लड़ाई अब नए मोड़ पर? सरेंडर की घोषणा के साथ नीरज कुमार पर बड़ा हमला

