सिंगापूर में हुए Edutech Asia 2022 सम्मलेन में धनबाद से DPS प्राचार्या डॉ सरिता सिन्हा ने भारत का प्रतिनिधित्व कर बढ़ाया मान : तकनीकी शिक्षा व साइंस को बेहतर बनाने पर दिया जोर

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया : Edutech Asia 2022 सम्मलेन का आयोजन सिंगापूर में किया गया था। आपको बता दें कि जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व धनबाद से दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्या डॉ सरिता सिन्हा ने किया। इसके साथ ही उन्होंने धनबाद झारखंड सहित पूरे भारत का मान बढ़ाया है।

प्राचार्या ने बताया कि इस सम्मलेन में एशिया के कई सारे देशों ने भाग लिया जिसमें कोरोनाकाल के बाद विद्यालय की स्थिति पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए बहुत कुछ शुरू करने जा रही है। टेक्नोलॉजी के बिना शिक्षा अधूरा है और साइंस टेक्नोलॉजी के बिना हम कुछ नहीं कर सकते।

वहीं उन्होंने बताया कि विदेशों में तकिनिक शिक्षा पर काफी जोर दिया जाता है जबकि कोरोना के बाद की स्थिति ऐसी रही की लोग ठहर गए और फिर तकनिकी की मदद से बच्चों को शिक्षा दी जाने लगी और काफी फ़ायदा भी हुआ। हालांकि इस दौरान सोशल स्किल्स भी बच्चों में ठहर गई जिसे अब बाहर लाना होगा। उन्होंने बताया कि इस सम्मलेन में काफ़ी कुछ सिखने को मिला।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *