बांकीपुर में पहले राउंड की काउंटिंग में प्रशांत किशोर आगे, बीजेपी के नीरज सिन्हा पिछड़े

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बांकीपुर विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना प्रक्रिया जारी है। एन कॉलेज में बने मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में जन सुराज के प्रशांत किशोर भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा से आगे चल रहे हैं।

दूसरे राउंड की गिनती में भी प्रशांत आगे

दूसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। दूसरे राउंड के रुझानों में भी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। जन सुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर को 3795 वोट हासिल हुआ है। वहीं भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 2634 वोट मिले हैं। राजद की रेखा गुप्ता को 664 वोट मिले हैं।

दो राउंड में बीजेपी उम्मीदवार पिछड़े

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पहले राउंड में प्रशांत किशोर 862 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक की मतगणना में प्रशांत किशोर को 2,225 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा 1,363 वोटों के साथ बने हुए हैं। वहीं, राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी 505 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

EVM खुलते ही बड़ा सियासी उलटफेर

बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के रुझानों ने शुरुआती चरण में ही सूबे की सियासत का पारा चढ़ा दिया है। जिस सीट को पिछले तीन दशकों से भारतीय जनता पार्टी का अजय दुर्ग माना जाता था, वहां EVM खुलते ही बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। वोटों की गिनती के पहले राउंड में जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ते हुए धमाकेदार बढ़त बना ली है।

Share This Article