Homeधनबादझरिया अग्निप्रभावित क्षेत्र में जोरदार आवाज़ के साथ धरती फटी और बच्चे...

झरिया अग्निप्रभावित क्षेत्र में जोरदार आवाज़ के साथ धरती फटी और बच्चे का पैर समा गया : स्थानीय की मदद से खींचकर निकाला गया बाहर : दोनों पैर बुरी तरह झूलसे

मिरर मीडिया धनबाद : झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्र में अचानक धरती फटी और एक 10 वर्षीय बालक काल के गाल में समा गया पर भगवान को कुछ और मंज़ूर था इसलिए समय रहते स्थानीय की मदद से बच्चे को खिंचकर बाहर निकाला गया। आपको बता दें कि धनबाद के झरिया अग्नि प्रभावित क्षेत्र में भू-धंसान और गैस रिसाव की घटनाएं अक्सर घटित होती रहती है और कई बार इसमें जान भी जा चुकी है।

ताज़ा घटना शुक्रवार को झरिया के मोहरीबांध में अचानक गोल आकार में धरती फटी और अंदर से आग व गैस निकलने लगी।वहीं  इसकी चपेट में शशि नामक दस वर्षीय बच्चा आया और उसके दोनों पैर जमीन में करीब एक फीट नीचे तक समा गए। वह अंदर ही घुसा चला जा रहा था। इसी दौरान उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे खींच कर बाहर निकला। हालांकि बच्चे की जान तो बच गई लेकिन दोनों पैर बुरी तरह झुलस गए। बच्चे को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं इस घटना के बाद झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने मोहरीबांध हादसे की जानकारी ली। उन्होंने नर्सिंग होम जाकर बच्चे का हाल जाना और इलाज के लिए आर्थिक मदद की। रागिनी ने बीसीसीएल और जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को मदद करने की मांग की है।

गौरतलब है कि शशि मोहरीबांध पुराना बिजली घर के पीछे रहता है। झरिया अग्नि प्रभावित क्षेत्र का मोहरीबांध खतरनाक इलाका है। आए दिन यहां भूं-धंसान और गैस रिसाव की घटनाएं होती रहती हैं। बावजूद इसके लोग जान हथेली पर रखकर रहने को विवश हैं। यहाँ आसपास हमेशा गैस रिसाव होता रहता है। पूर्व घटी घटना के बाद कई दफ़ा धनबाद जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन से कई बार रोजगार के साथ पुनर्वास की मांग की गई। लेकिन प्रशासन और प्रबंधन गंभीर नहीं है। इस कारण लोग खतरनाक इलाके में रहने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने रोजगार के साथ जल्द पुनर्वास की मांग की है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular