श्री रामलला के जन्मोत्सव की खुशियों में पूरी लौहनगरी मगन, मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मंदिरों में अनुष्ठानों की धूम

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : चारों ओर भव्य उत्सव सा नज़ारा, श्रद्धालुओं से पटी लौहनगरी, सड़कों से लेकर गलियों में जय श्रीराम का जयघोष, मंदिरों में अनुष्ठानों की धूम। मौका है प्रभु राम लला के जन्मोत्सव का। ब्रह्म मुहूर्त से ही रामनगरी की परिधि श्रद्धालुओं से खचाखच भर गई। भक्तों के पग बिना रुके अपने आराध्य की चौखट पर पहुंचने के लिए तेजी से बढ़ते गए। प्रचंड धूप के बीच भी श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े है।

शहर के बिष्टुपुर मंदिर का तो यही नज़ारा है ही और इस मौके पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम भक्त हनुमान की भक्ति में भी पूरा शहर डुबा हुआ है। भालूबासा स्थित बजरंगबली के मंदिर में तो भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिरों की तरफ से भी विशेष इंतज़ाम किये गए है। भगवान राम के जन्म उत्सव को भव्य बनाने के लिए मंदिरो की सजावट भी भव्य की गई है। कई मंदिरों में रामनवमी के उपलक्ष्य में हवन, कीर्तन, रामायण पाठ और विशाल आरती का आयोजन भी किया गया। कई मंदिरों में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *