June 9, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

खनन विभाग में धनबाद जिले ने लक्ष्य से अधिक की राजस्व वसूली कर बनाया कीर्तिमान

1 min read

मिरर मीडिया : मार्च का महीना में राजस्व वसूली और लक्ष्य प्राप्ति को लेकर सभी विभाग लगे हुए हैं ऐसे में धनबाद जिले में सबसे ज्यादा राजस्व की वसूली खनन विभाग ने की है। झारखंड में विभाग द्वारा करीब 9800 करोड़ के राजस्व की वसुली की गईं हैं।

वही धनबाद खनन विभाग की बात करे तो लक्ष्य 1625 करोड़ थे जबकि अब तक विभाग ने 1860 करोड़ के आसपास राजस्व की वसूली कर ली है। वही हजारीबाग में 500 करोड़,पाकुड़ 538 करोड़, साहेबगंज 197 करोड़ तथा चाईबासा 3500 करोड़ के राजस्व की वसुली की हैं। राज्य के अन्य जिलों के भी आंकड़े के अनुसार सभी जिलों ने अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा खनिजों की ढुलाई में चालान अनिवार्य किए जाने से राजस्व में वृद्धि हुई है। हालांकि रेलवे के चालान के जरिए सरकार को कितना राजस्व की प्राप्ति हुई है इसकी गणना की जा रही है। कुल मिलाकर सबसे अधिक राजस्व देने वाला खनन विभाग ने इस बार अधिकांश जिलों में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.