धनबाद -बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई विद्यालयों ने समय में किये बदलाव : 17 अप्रैल से नए समय पर चलेगी कक्षाएं
1 min read
मिरर मीडिया : बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए धनबाद के कुछ स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए लगातार ये मांग भी उठ रही थी की विद्यालयों के संचालन के समय में बदलाव होने चाहिए। हालांकि इस बाबत अभी कोई सरकारी या आधिकारिक आदेश नहीं आया है पर कुछ विद्यालय अपने स्तर पर समय में बदलाव कर दिए हैं जो सोमवार 17 अप्रैल से लागू होगी।।
धनबाद CMRI डिनोबली स्कूल की माने तो सुबह 6:55 से 12 बजे दोपहर तक स्कूल का संचालन किया जाएगा जिसमें LKG के लिए 9:45 AM, UKG के लिए 10: 20 AM, std 1 से 5 तक की कक्षाओं के लिए 11:30 AM, std 8-10 के लिए 12:00 जबकि 11-12 के लिए 11 AM का समय दिया गया है। वही अन्य में 7:30 am से 12:30 pm तक है। यह बदलाव 17 अप्रैल से लागू होगी।