Indian Navy Recruitment: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 275 पदों पर निकली वैकेंसी; जानें कैसे करें अप्लाई

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : अगर आप देश सेवा के साथ-साथ समंदर की लहरों के बीच एक शानदार और गौरवशाली करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो भारतीय नौसेना आपको एक बेहतरीन अवसर दे रही है। नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 275 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को जून 2027 से शुरू होने वाले कोर्स के माध्यम से नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 27 जुलाई तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स (कुल पद: 275)
​नौसेना ने अलग-अलग ब्रांच के लिए पदों को विभाजित किया है।
​एग्जीक्यूटिव ब्रांच: 90 पद
​एजुकेशन ब्रांच: 70 पद
​पायलट: 25 पद
​नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर: 18 पद
​एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC): 15 पद
​नेवल अपार्टमेंट इंस्पेक्टोरेट कैडर: 14 पद

कौन कर सकता है आवेदन?
एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच: उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित विषय/स्ट्रीम में AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से BE/B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
एजुकेशन ब्रांच: न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित विषयों (जैसे फिजिक्स, मैथ्स) में M.Sc या मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BE/B.Tech की डिग्री अनिवार्य है।
अपीयरिंग छात्र भी पात्र: जो छात्र वर्तमान में अपनी डिग्री के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी कुछ पदों के लिए आवेदन करने के योग्य हैं।

कैसे होगा चयन?
​नौसेना में ऑफिसर बनने की चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों पर आधारित होगी।
शॉर्टलिस्टिंग: उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर एक कट-ऑफ तय की जाएगी, जिसके जरिए उन्हें SSB इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
SSB इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को भोपाल, बेंगलुरु, विशाखापत्तनम या कोलकाता में से किसी एक केंद्र पर 5 दिवसीय SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे।
मेडिकल टेस्ट व फाइनल मेरिट: इंटरव्यू पास करने वालों का मेडिकल टेस्ट होगा। मेडिकल में फिट पाए गए उम्मीदवारों के SSB अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
ट्रेनिंग: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला भेजा जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन कैसे करें?
​आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जुलाई
​आवेदन का माध्यम: योग्य उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन मोड में ही आवेदन करना होगा।
​आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक: उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक https://www.joinindiannavy.gov.in/files/SSC_Notification_for_ADV_Jun_27.pdf पर जाकर पूरा विवरण देख सकते हैं।

Share This Article