September 21, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

मत्स्य पालन में रोज़गार की असीम संभावनाएं, नई तकनीक अपनाने के लिए किया गया प्रेरित

1 min read
पालन

जमशेदपुर : उप विकास आयुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिले के प्रगतिशील किसानों व मत्स्यपालकों के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला सह गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त व उपस्थित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में मत्स्यपालन के नई तकनीक पर चर्चा की गई जिससे उत्पादन में बढ़ोतरी की जा सके। उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह तकनीक का युग है। मत्स्यपालकों को भी खुद को अपग्रेड करना होगा। जिससे वे उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति भी मजबूत कर सकेंगे तथा अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होने कहा कि मत्स्य पालन में असीम संभावनायें हैं, उत्पादन बढ़ने से कई स्तर पर लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं मत्स्यपालक भी आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। उप विकास आयुक्त द्वारा मत्स्य विभागीय पदाधिकारी को विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार का निदेश भी दिया गया। ताकि नए लोग भी मत्स्यपालन से जुड़ें व सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकें।

कार्यशाला के तकनीकी सत्र में मत्स्यपालन की नई तकनीक जैसे-बायोफ्लॉक, केज कल्चर, आरएएस व फीड बेस्ड मत्स्यपालन की जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी गई। पारंपरिक तरीके से मछलीपालन व नए तकनीक से होने वाले उत्पादन में वृद्धि के अंतर को समझाया गया। एलडीएम द्वारा मत्स्यपालकों को केसीसी, मुद्रा योजना आदि के संबध में विस्तार से जानकारी देते हुए किसान हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। मछली पालन के दौरान तालाबों को स्वस्थ रखने व मछलिओं को बीमारी से दूर रखने के लिए मत्स्यपालकों को उपलब्ध दवाओं की भी जानकारी दी गई।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.