संपूर्ण प्रक्षेपण से पहले इसरो ने किया चंद्रयान –3 मिशन का लॉन्च रिहर्सल

Anupam Kumar
1 Min Read

मिरर मीडिया : अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान –3 मिशन के प्रक्षेपण की पूरी तैयारी कर ली है।
बता दें कि संपूर्ण प्रक्षेपण से 24 घंटे पहले इसरो द्वारा चंद्रयान –3 मिशन का प्रक्षेपण पूर्वाभ्यास किया गया।
इसरो ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी ।

ज्ञातव्य है कि मिशन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को प्रक्षेपण यान मार्क 3 से दोपहर 2:35 बजे प्रक्षेपित किया जाएगा।

चंद्रयान–3 अभियान चंद्रयान–2 का ही विस्तार रूप है जिसमें चांद की सतह पर लैंडर और रोवर को उतारा जाएगा। जो चांद की सतह का अध्ययन करेंगे।
साथ ही इसरो ने चांद पर लांचिग के दौरान यान के समक्ष आ सकने वाली संभावित समस्याओं का आकलन कर इसे दूर करने का पूरा प्रयास किया है।
चंद्रयान –3 में तीन मॉड्यूल होंगे –प्रोपल्शन, लैंडर और रोवर।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *