चंद्रयान –3 के लॉन्चिंग के लिए इसरो तैयार, भारत समेत पूरे विश्व की टिकी नज़र

Anupam Kumar
2 Min Read

मिरर मीडिया : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चार साल बाद एक बार फिर पृथ्वी के इकलौते उपग्रह चंद्रमा पर अपने यान को पहुंचाने की लिए पूरी तरह से तैयार है।
मिशन के तहत 43. 5 मीटर लंबा रॉकेट 14 जुलाई को दोपहर 2.35 पर दूसरे लांच पैड से प्रक्षेपित किया जाएगा। जिसके लिए गुरूवार से ही उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

बता दें कि देश के महत्वकांक्षी चंद्रयान मिशन अभियान के तहत चंद्रयान –3 को फैट बॉय एलवीएम 3 एम 4 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया जाएगा। 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से होने वाले इस बहुप्रतीक्षित प्रक्षेपण के लिए इसरो जोरो–शोरो से तैयारियों में जुटा हुआ है। चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग अगस्त के आखिरी महीने में निर्धारित है। वैज्ञानिक सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में घंटों कड़ी मेहनत करने के बाद चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग तकनीक में महारत हासिल करने का लक्ष्य साधे हुए हैं। यह मिशन भावी अंतरग्रहीय मिशनों के लिए काफी सहायक साबित हो सकता है ।
वहीं इस मौके पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान –3 विशेष रूप से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप्स में भारत के अंतरराष्ट्रीय स्तर को बढ़ाएगा । वहीं उन्होंने आगे कहा कि नासा और इसरो मानव अंतरिक्ष उड़ान सहयोग के लिए भी एक रणनीतिक ढांचा विकसित कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *