चेन्नई से रांची पहुंचा जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर : रांची से बोकारो तक निकाली जाएगी अंतिम यात्रा : राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
1 min read
मिरर मीडिया : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर शुक्रवार की सुबह चेन्नई से रांची पहुँच गया है। यहाँ राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि रांची से बोकारो तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। जबकि उनके दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को विधानसभा और JMM के कार्यालय में भी रखा जाएगा।
गौरतलब है कि काफी लंबे समय से बीमार चल जगरनाथ महतो ने गुरुवार को चेन्नई के अस्पताल में अंतिम सांसे ली है। टाइगर के नाम से मशहूर जगरनाथ महतो अपने क्षेत्र में काफ़ी लोकप्रिय थें। उनके आकस्मिक निधन पर सभी अचंभित है। वहीं सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके चलें जाने से शोक प्रकट किया है।